विश्व के महाद्वीप और महासागर
विश्व के महाद्वीप
समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भूखण्डों को महाद्वीप कहते हैं।
ये महाद्वीप निम्न हैं :-
- एशिया
- यूरोप
- उत्तरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रलिया
- अंटार्कटिका
महाद्वीप की उतपत्ति के लिए ए वेगनर ने महाद्वीपीय विस्थापन संकल्पना दी। महाद्वीपीय विस्थापन संकल्पना में ऐसा मन जाता है कि पूर्व में सभी महाद्वीप एक थे, जिसे पैंजिया कहा गया जो एक बड़े सागर पैन्थलासा से घिरा था।
विश्व के महासागर
विश्व के प्रमुख महासागर निम्नलिखित हैं :-
- प्रशांत महासागर
- यह विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है, जिसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसका क्षेत्रफल 16,572 करोड़ वर्ग किमी है। इस महासागर में सर्वाधिक गर्त पाए जाते है एवं सर्वाधिक द्वीप भी प्रशांत महासागर में पाए जाते हैं।
- अटलाण्टिक महासागर
- यह महासागर संसार का छठा भाग घेरे हुए है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 8.296 करोड़ वर्ग किमी है। अटलाण्टिक महासागर की आकृति अंग्रेजी अक्षर के S जैसी है। अटलाण्टिक महासागर में सेण्ट हेलेना, गुआ तथा बोवेट द्वीप, ज्वालामुखी द्वीप हैं।
- हिन्द महासागर
- इसका क्षेत्रफल 7.34 करोड़ वर्ग किमी और औसत गहराई 4000 मी है। यह एक ओर प्रशांत महासागर तथा दूसरी ओर अटलाण्टिक महासागर से मिला है। हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है।
- आर्कटिक महासागर
- यह सबसे छोटा महासागर है जिसके अधिकांश भाग पर बर्फ जमी रहती है। इसको छिपता हुआ महासागर भी कहा जाता है। विश्व का सबसे चौड़ा महाद्वीपीय मग्नतट इसी महासागर में है। फराओ घटक तथा स्पिट्सबर्जन इसके महत्वपूर्ण घटक हैं।
Comments
Post a Comment