*संयुक्त राष्ट्र (United Nations)*

 *संयुक्त राष्ट्र (United Nations)*


* संयुक्त राष्ट्र दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है


* यह अंतर्राष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है


* संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई


* दूसरे विश्वयुद्ध के बाद विजेताओं ने इस संगठन की स्थापना की ताकि भविष्य में फिर ऐसी युद्ध ना हो पाए


* इस संस्था की संरचना में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है


* संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सबसे ताकतवर सुरक्षा परिषद है जिसमें पांच देश है अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन


* वर्तमान में दुनिया के 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं हमारा भारत भी इन्हीं में से एक है


* सबसे नए सदस्य देश है माँटेनीग्रो, जिसको 28 जून, 2006 को सदस्य बनाया गया


* संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 85 लाख डॉलर के लिए खरीदी भूसंपत्ति पर स्थापित है


* संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को "राज भाषा" स्वीकृत किया है (अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी), परंतु इन में से केवल दो भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है (अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी)


* भारत काफी लम्बे समय से यह कोशिश कर रहा है कि हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया जाए


* संयुक्त राष्ट्र के व्यक्त उद्देश्य हैं युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास उभारना, जीवन स्तर सुधारना और बीमारियों से लड़ना


* संयुक्त राष्ट्र की पहली महिला अध्यक्ष भारत की विजयलक्ष्मी पंडित थी जो इसके 8वें सत्र में अध्यक्ष थी


* विश्व में महिलाओं के समानता के मुद्दे को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व निकाय के भीतर एकल एजेंसी के रूप में संयुक्त राष्ट्र महिला के गठन को 4 जुलाई 2010 को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी जो वास्तविक तौर पर 1 जनवरी 2011 को स्थापित किया गया


*संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक वहां भेजे जाते हैं जहां हिंसा कुछ देर पहले से बंद है विश्व में केवल दो राष्ट्र हैं जिनने हर शांतिरक्षा कार्य में भाग लिया है: कनाडा और पुर्तगाल।


*संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएँ*

> विश्व बैंक

> अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

> विश्व स्वास्थ्य संगठन

> विश्व पर्यटन संगठन

> विश्व मौसम संगठन

> यूनेस्को


* संयुक्त राष्ट्र के कुछ प्रमुख संस्थाएँ और कार्यक्रम*

> अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

> संयुक्त राष्ट्र बाल कोष

> अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ

> अंतर्राष्ट्रीय अपराध आयोग

> संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

> विश्व खाद्य कार्यक्रम

Comments

Popular posts from this blog

आधुनिक आवर्त सारणी

विश्व के महाद्वीप और महासागर

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम