आधुनिक आवर्त सारणी

 🏆 आधुनिक आवर्त सारणी : सामान्य ज्ञान 🏆


✺ आधुनिक आवर्त सारणी हेनरी मोजले (1913ई.) ने पुनः बनाई ।


✺ आधुनिक आवर्त सारणी को आवर्त सारणी का दीर्घ रूप भी कहते है।


✺ आधुनिक आवर्त सारणी का आवर्ती नियम - "तत्वों के रासायनिक तथा भौतिक गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।"


✺ आधुनिक आवर्त सारणी में :

➭ आवर्त - 7

➭ वर्ग - 18


✺ आवर्त सारणी में 4 ब्लॉक होते हैं :

➭ s ब्लॉक - क्षारीय एवं क्षारीय मृदा धातु

➭ p ब्लॉक - निरूपक तत्व एवं मुख्य तत्व

➭ d ब्लॉक - संक्रमण तत्व

➭ f ब्लॉक - अंतः संक्रमण तत्व


✺ आवर्ती सारणी में B,As,As,Te और At के नीचे खींची गई टेढ़ी-मेढ़ी सीढीनुमा रेखा धातु एवं अधातु की सीमा बनाती है , इन तत्वों को उपधातु भी कहते हैं।


✺ आधुनिक आवर्त सारणी के गुण :


🔴👉  ⇈ - बढ़ती है

           ⇊ - घटती है


➭ परमाणु का आकार

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇈

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇊


➭ आयनन ऊर्जा

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇊

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇈


➭ आयनन एन्थैल्पी

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇊

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇈


➭ इलेक्ट्रान लब्धि एन्थैल्पी

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇊

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇈

 

➭ विद्युत ऋणता

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇊

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇈


➭ धात्विक गुण

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇈

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇊


➭ अधात्विक गुण

➛ वर्ग में ऊपर से नीचे - ⇊

➛ आवर्त में बायें से दायें - ⇈


✺ आधुनिक आवर्त सारणी में परमाणु संख्या 57 से लेकर 71 तक को लेन्थेनॉइड श्रेणी एवं परमाणु संख्या 89 से लेकर 103 तक को ऐक्टिनॉइड श्रेणी कहा जाता है।


✺ सामान्यतया धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय एवं अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।


▰▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★ 


Comments

Popular posts from this blog

विश्व के महाद्वीप और महासागर

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम