Prizes


           पुरस्कार से संबंधित जानकारी


                     राष्ट्रीय पुरस्कार



                1.  भारत रत्न


कला साहित्य, विज्ञान खेल तथा विदिध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के साथ जनसेवा के लिए भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। इसकी स्थापना 1977 वर्ष में की गई थी। वर्ष 1977 में जनता पार्टी सरकार द्वारा भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कारों को बंद कर दिया गया था, किन्तु 1980 में कांग्रेस सर्कार ने पुनः इसे आरम्भ किया। यह अलंकरण कांस्य निर्मित पीपल के पत्ते के आकर का होता है। इस अलंकार के मुख्य भाग पर सूर्य की आकृति अंकित होती है, जिसके नीचे भारत रत्न शब्द खुदे होते हैं। इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है। वर्ष 2019 में भूपेन हजारिका, प्रणब मुखर्जी और नानजी देशमुख को भारत रत्न से सम्मानित कुल व्यक्तियों की संख्या 48 हो गई है।



               2.     पद्म पुरस्कार


ये पुरस्कार सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में की गई उच्चकोटि की विशिष्ठ सेवा के लिए वर्ष से प्रदान किए जाता हैं। पद्म पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं - पद्म विभूषण, पदम् भूषण एवं पद्मश्री। भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।



            3.      वीरता पुरस्कार


परमवीर चक्र वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार जो थल सेना, वायु सेना में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्मबलिदान के लिए दिया जाता है। महावीर चक्र देश का यह द्वितीय सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार उस बहादुर सैनिक को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु के दमन में पराक्रम प्रदर्शित किया हो। वीर चक्र शौर्य एवं वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार उसे प्रदान किया जाता है। जिसने शत्रुओं का सामना अदम्य साहस के साथ करके उसे पीछे धकेला हो अथवा मौत के घाट उतार दिया हो। अशोक चक्र यह पुरस्कार देश का सर्वोच्च शांतिकालीन शौर्य पुरस्कार है। यह पुरस्कार भी शौर्य प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले बहादुर कर्मी को प्रदान किया जाता है। कीर्ति चक्र शौर्य का यह पुरस्कार उस वीर को प्रदानकिया जाता है, जिसने शत्रु के मुकाबले में अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया हो। शौर्य चक्र युद्ध की परिस्थितियों में अद्भुत शौर्य प्रदर्शित करने वाले शूरवीरों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


           

                साहित्य पुरस्कार



1.             साहित्य अकादमी पुरस्कार


वार्षिक स्तर पर साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पहली बार यह पुरस्कार वर्ष 1954 में दिया गया। यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओँ के अतिरिक्त अंग्रेजी तथा राजस्थानी की साहित्यिक उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

2.                  ज्ञान पीठ पुरस्कार


वर्ष 1961 में ज्ञानपीठ पुरस्कार स्थापित किया गया। इस पुरस्कार के तहत 11 लाख की राशि दी जाती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में लिखी गई रचनाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।


 3.  फिल्म एवं कला-संगीत पुरस्कार


दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1969 वर्ष से दिया जा रहा है। प्रथम दादा साहेब फाल्के पुरस्कार वर्ष 1969 में देविका रानी को दिया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट फिल्मों तथा उनसे संबद्ध कलाकारों को प्रदान किया जाता है।

       

         अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

          

1.                 नोबेल पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार का प्राम्भ वर्ष 1901 में डाइनामाइट के आविष्कारक तथा प्रमुख उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुरूप किया गया। 1886 ई. में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी वसीयत में अपने उद्योग की वार्षिक आय पुरस्कारों के लिए दान कर दी। नोट वर्ष 1974 के बाद से यह नियम बना दिया गया है कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। वर्ष 2018 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया।


              ऑस्कर पुरस्कार


यह पुरस्कार विश्व फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, इसकी शुरुआत 1929 ई. में हुई थी। यह पुरस्कार को नेशनल अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एण्ड साइंसेज संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दिया जाता है।

    

                       ग्रेनी पुरस्कार 


यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष नेशनल एकेडमी ऑफ़ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एण्ड सांइसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।

 

                पुलित्जर पुरस्कार


इस पुरस्कार को पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। वर्ष 1917 में प्राम्भ इस पुरस्कार को अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर के नाम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में असाधरण योगदान के लिया दिया जाता है।

 

            मान बुकर पुरस्कार


वर्ष 1969 से प्राम्भ इस पुरस्कार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों के बाद सबसे पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार बुकर कम्पनी एवं ब्रिटिश प्रशासक संघ द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।


            रेमैन मैग्सेसे पुरस्कार


यह पुरस्कार 1958 ई. में फिलीपींस सरकर के द्वारा वहां के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेस की स्मृति में प्रदान किया जाता है। एशिया का नोबेल कहे जाने वाले इस पुरस्कार को पांच क्षेत्रों तथा शासकीय सेवा, समुदाय नेतृत्व, जन सेवा, पत्रकारिता साहित्य और रचनात्मक संचार कला तथा अंतराष्ट्रीय समय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।


            गाँधी शांति पुरस्कार


यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 से विश्व शांति में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।



*📚प्रमुख पुरस्‍कार एवं सम्‍मान 📚*



प्रश्‍न 1- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार किस क्षेत्र वालों को दिया जाता है-

उत्‍तर - साहित्‍य



प्रश्‍न 2- 'अर्जुन पुरस्‍कार' किससे संबंधित है-

उत्‍तर - खेलकूद



प्रश्‍न 3- किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांतिस्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार दिया जाता है-

उत्‍तर - विज्ञान



प्रश्‍न 4- ग्रैमी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में दिया जाता है-

उत्‍तर - संगीत



प्रश्‍न 5- 'नॉर्मन बोरलोग पुरस्‍कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है-

उत्‍तर - कृषि



प्रश्‍न 6- राष्‍ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्‍तम फीचर फिल्‍म को किस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाता है-

उत्‍तर - नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार



प्रश्‍न 7- 'रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार' किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है-

उत्‍तर - फिलीपींस



प्रश्‍न 8- पुलित्‍जर पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-

उत्‍तर - पत्रकारिता



प्रश्‍न 9- कलिंग पुरस्‍कार दिया जाता है-

उत्‍तर - विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए



प्रश्‍न 10- किन उपलब्धियों के लिए 'ग्‍लोबल 500' पुरस्‍कार प्रदान किये जाते हैं-

उत्‍तर - पर्यावरण प्रतिरक्षा



 प्रश्‍न 11- धन्‍वन्‍तरी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-

उत्‍तर - चिकित्‍सा क्षेत्र



प्रश्‍न 12- 'सरस्‍वती सम्‍मान' किस क्षेत्र में दिया जाता है-

उत्‍तर - साहित्‍य



प्रश्‍न 13- नोबेल पुरस्‍कार की स्‍थापना किस देश ने की थी-

उत्‍तर - स्‍वीडन



प्रश्‍न 14- 'नोबेल पुरस्‍कार' किसकी स्‍मृति में दिये जाते हैं-

उत्‍तर - अल्‍फ्रेड नोबेल



प्रश्‍न 15- 'ज्ञानपीठ पुरस्‍कार' कब से प्रदान किया जा रहा है-

उत्‍तर - 1965 से



प्रश्‍न 16- खेल प्रशिक्षकों के लिए 'द्रोणाचार्य पुरस्‍कार' किस वर्ष स्‍थापित किया गया-

उत्‍तर - 1985 ई.



प्रश्‍न 17- 'नोबेल पुरस्‍कार' कब आरंभ किए गए-

उत्‍तर - 1901 ई.




प्रश्‍न 18- भारत रत्‍न और अन्‍य राष्‍ट्रीय सम्‍मान का आरंभ कब हुआ-

उत्‍तर - 1954 में



प्रश्‍न 19- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार मिला था-

उत्‍तर - 1930 में



प्रश्‍न 20- मैन बुकर पुरस्‍कार के लिए किन देशों के लेखकों पर विचार किया जाता है-

उत्‍तर - राष्‍ट्रमंडल और आयरलैंस से अंग्रेजी के लेखक



 प्रश्‍न 21- अर्थशास्‍त्र में नोबेल पुरस्‍कार किसने स्‍थापित किया था-

उत्‍तर - स्‍वीडन का सेंट्रल बैंक



प्रश्‍न 22- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली पहली महिला कौन थी-

उत्‍तर - आशापूर्णा देवी



प्रश्‍न 23- के.के. बिड़ला फाउण्‍डेशन द्वारा 1992 में साहित्‍य के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए किस सम्‍मान की स्‍थापना की गई-

उत्‍तर - सरस्‍वती सम्‍मान



प्रश्‍न 24- 'व्‍यास सम्‍मान' किस क्षेत्र में दिया जाता है-

उत्‍तर - साहित्‍य



प्रश्‍न 25- तानसेन सम्‍मान किस राज्‍य सरकार ने शुरू किया है-

उत्‍तर - मध्‍य प्रदेश



प्रश्‍न 26- दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार सर्वप्रथम किसे मिला-

उत्‍तर - श्रीमति देविका रानी



प्रश्‍न 27- 'मैग्‍सेसे पुरस्‍कार' से सम्‍मानित होने वाले प्रथम भारतीय है-

उत्‍तर - आचार्य विनोबा भावे



प्रश्‍न 28- रविन्‍द्र नाथ टैगोर को साहित्‍य के क्षेत्र में किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार दिया गया-

उत्‍तर - 1913 में



प्रश्‍न 29- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार दिया गया-

उत्‍तर - 1930 में



प्रश्‍न 30- प्रो. अमर्त्‍य सेन को किस वर्ष अर्थशास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया-

उत्‍तर - 1998 में...



 प्रश्‍न 31- सुब्रह्मण्‍यम चन्‍द्रशेखर को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार मिला-

उत्‍तर - भौतिकी



प्रश्‍न 32- अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार किस वर्ष से प्रदान किए जा रहे हैं-

उत्‍तर - 1969 से



प्रश्‍न 33- 'एशियाई नोबेल पुरस्‍कार' के नाम से जाना जाता है-

उत्‍तर - रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार



प्रश्‍न 34- 'दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार' प्रदान किया जाता है-

उत्‍तर - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा




प्रश्‍न 35- 'ऑस्‍कर पुरस्‍कार' प्रदान किया जाता है-

उत्‍तर - नेशनल अकादमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्ट्स एण्‍ड साइंसेज द्वारा



प्रश्‍न 36- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाला प्रथम हिन्‍दी लेखक कौन था-

उत्‍तर - सुमित्रानंदन पंथ



प्रश्‍न 37- सरस्‍वती सम्‍मान के प्रथम प्राप्‍तकर्ता हैं-

उत्‍तर - हरिवंश राय बच्‍चन



प्रश्‍न 38- 'भारत रत्‍न' से विभूषित प्रथम विभूति है-

उत्‍तर - डॉ. एस. राधाकृष्‍णन



प्रश्‍न 39- मरणोपरान्‍त भारतरत्‍न पुरस्‍कार से सर्वप्रथम किसे सम्‍मानित किया गया था-

उत्‍तर - लाल बहादुर शास्‍त्री



प्रश्‍न 40- 'भारत रत्‍न' से विभूषित प्रथम विदेशी है-

उत्‍तर - खान अब्‍दुल गफ्फार खान

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आधुनिक आवर्त सारणी

विश्व के महाद्वीप और महासागर

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम